प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण का खतरा दिन पर दिन कम हो रहा है। प्रयागराज में 24 घंटे के अंतराल में बृहस्पतिवार को 17 नए संक्रमित मिले। संक्रमित मिले लोगों में कोई भी गंभीर नहीं है। संक्रमितों में से सिर्फ एक मरीज एसआरएन में भर्ती हुआ है। बाकी मरीजों ने होम आइसोलेशन में रहने का निर्णय लिया। अधिकतर ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार को एक भी मौत संक्रमण के चलते नही हुई।
वहीं बृहस्पतिवार को 18 लोगों ने कोरोना को मात दी। तीन लोगों को स्वरूप रानी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो वहीं 15 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग जगह जांच अभियान चलाया। इस दौरान 7088 लोगों की जांच की गई।