प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की कोठा पार्चा बैठक हुई । बैठक संबोधित करते हुए विजय गुप्ता ने कोरोना वैश्विक महामारी में 1 साल से व्यापारियों की व्यापार चौपट हो गया इस साल 2 महीने से लॉकडाउन के वजह से व्यापारी ठप पड़ा है।
वास्तु सेवा कर जी एस टी टैक्स नहीं जमा कर पाए जी एस टी कार्यालय ने व्यापारियों के फार्म को पहले अचानक एक्स पार्टी कर दिया गया फिर बिना नोटिस 18B /20B/ 21B का नोटिस भेजें फार्म के नाम RC आरसी काटा दिया जा रहा है। जीएसटी कार्यालय द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है व्यापारियों इतना शोषण ना किया जाए की रीढ़ की हड्डी ही टूट जाए। कोठा पार्चा व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी ने उत्तर प्रदेश सरकार से आरसी तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए जो अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में व्यापारी नेता राजेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशल जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता विशाल अग्रहरी राम प्रसाद यादव ओंकारनाथ पटेल रमेश चंद केसरी अवधेश नारायण वर्मा युसूफ अंसारी राकेश गुप्ता मोनू यादव राहुल अग्रवाल इफ्तिखार अंसारी विकास अग्रहरि आरती केसरवानी धर्म प्रकाश केसरवानी कृष्ण देव आर्य सुधागौड़ रानी केसरवानी शामिल रहे।