
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज की प्रिया यादव बालिकाओं की (अण्डर- 14 आयु ) वर्ग में ऑनलाइन नेशनल टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर चुकी हैं ।बेथनी कान्वेंट स्कूल नैनी प्रयागराज की कक्षा 9 की छात्रा एक सरल और मृदुभाषी होने के साथ साथ शान्त स्वभाव की हैं । प्रिया यादव ने कोविड-19 के शुरुआती दौर जब से देश की सारी गतिविधियां ठप्प पड़ गई थी इन्होने अपने शतरंज कैरियर को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट अपने घर में रह कर खेलना शुरू किया जिसमें इनहोने लगभग 350 से अधिक शतरंज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और विभिन्न आयु वर्गों में खेल कर डिजिटल सार्टिफिकेट भी प्राप्त किया जो अपने आप में एक रिकार्ड भी है । साथ ही साथ विभिन्न आयु वर्गों में लगभग 90% पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर पोजीशन बनाई और प्रयागराज जिले की गरिमा को बढ़ाया ।प्रिया यादव के माता-पिता दोनों अध्यापक हैं जिन्होंने इनके लिए अपने स्तर से हर सुविधाएं मुहैया कराई और इनको प्रोत्साहित कर प्रोत्साहन दिया । प्रिया यादव के शतरंज कोच एन डी सिंह(फिडे रेटिंग-2139) इन्टरनेशनल शतरंज खिलाड़ी हैं इनके मार्गदर्शन से प्रिया यादव बहुत ही लाभान्वित हुई और अक्सर इनसे तरह-तरह से शतरंज खेल की बारीकियों पर निरन्तर अभ्यास करती रहती हैं ।
जिला शतरंज संघ प्रयागराज के अध्यक्ष पं श्याम जी पाठक ने प्रिया यादव की उपलब्धियों को काफी सराहा और इनको शतरंज संघ की तरफ से ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया ।