सपा महानगर अध्यक्ष ने पार्षद निमाँशु यादव के निधन पर जताई संवेदना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी से वार्ड न०27 से पूर्व पार्षद पुल्कित यादव की पत्नी व वर्तमान मे नगर निगम प्रयागराज की पार्षद निमाँशू यादव का हृदयगति रुकने से लखनऊ के अपोलो अस्पताल मे प्राताः १० बजे इलाज के दौरान निधन हो गया।निधन की खबर लगते ही समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,उपाध्यक्ष मोईन हबीबी,महासचिव रवीन्द्र यादव आदि नेताओं ने उनके नार्थ मलाका स्थित आवास पर जा कर पूर्व पार्षद पुल्कित यादव के भाई आलोक यादव से मिल कर संवेदना प्रकट की।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार पार्षद निमाँशू यादव का पार्थिव शरीर लखनऊ से प्रयागराज लाया जा रहा है।अन्तिम संस्कार रविवार को प्रातः ९ बजे दारागंज घाट पर होगा।

Exit mobile version