
प्रयागराज के तेलियरगंज पी०डी०ए० कालोनी के एक मकान में निकला विशालकाय मगरगोह जिसे अंकित टार्जन ने सुरक्षित निकाला
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज एक बार फिर से अंकित के द्वारा विशालकाय मगरगोह को पकड़ा । आज अंकित को एक कॉल आया प्रयागराज के तेलियरगंज में साईं पार्क के सामने पी०डी०ए०कालोनी से इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडवोकेट बी एस राय सर का उनके घर पर एक विशालकाय मगरगोह आ गया जिससे वो और उनका परिवार एकदम भयभीत हो गया| जिससे उन्होंने तुरंत शहर के जाने माने सर्पमित्र अंकित टार्जन को कॉल किया और अंकित वहाँ पर तुरंत पहुँचकर मगरगोह का रेस्क्यू करके उसे सुरक्षित अरैल के जंगलों में भारी बारिश के बावजूद ले जाकर छोड़ दिया।