
गंगा दशहरा पर गंगा-यमुना के संगम पर साधु-संतों ने पूजन किया।
पूजन के माध्यम से वर्ष 2025 में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेला की सफलता की कामना की गई।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में वर्ष 2025 में महाकुंभ मेला का आयोजन होना है। महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर गंगा दशहरा के पावन पर्व पर प्रयागराज के संगम तट पर गंगा पूजन किया गया। पूजन का संयोजन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री महंत हरि गिरी ने किया। पूजन में केंद्रीय मंत्री व निरंजनी अखाड़ा की महामंलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी, महापौर अभिलाषा गुप्ता आदि शामिल हुए। सबने विधि विधान से पूजन किया।साथ मे प्रयागराज पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र कवीन्द्र प्रताप सिंह एवम पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने पूजा अर्चना के बाद गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत संगम क्षेत्र का भृमण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।