
भाजपाइयों ने मंडल स्तर पर मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मंडल स्तर पर मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस अवसर पर उन्होंने दिलीप जायसवाल पार्क कीटगंज में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में कहा कि स्वयं को निरोग बनाने के लिए सर्वोत्तम विधि है योग और योग तन व मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने का ऐसा शाश्वत साधन है जिसके नियमित अभ्यास से मनुष्य में एक नई आत्म चेतना जागृत होती है और आगे कहा कि भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान योग भारत के यशस्वी गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है जो समस्त देशवासियों के लिए गर्व का विषय है इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा महानगर के द्वारा प्रत्येक मंडलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जो इन स्थानों पर आयोजित किए गए
दिलीप जायसवाल पार्क कीडगंज रोटरी उद्यान पार्क दरियाबाद, बरगद घाट मीरापुर, पंडित दीनदयाल उद्यान पार्क बालसन हनुमान वाटिका प्रीतम नगर वीर सावरकर पार्क माधव कुंज,नवजीवन अस्पताल शांतिपुरम फफामऊ, नगर निगम पार्क बहादुरगंज,गौरीश आहूजा आवास सिविल लाइन,श्रीराम बारात कमेटी नया पुरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज नगर निगम पार्क पीपल गांव,राम वाटिका गेस्ट हाउस सरगम नैनी,गुरुद्वारा पूरामुफ्ती, में मनाया गया। और भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास पर ही योग करते हुए योग दिवस मनाया । इस कार्यक्रम के प्रभारी प्रमोद मोदी एवं सह प्रभारी संजय श्रीवास्तव रहे एवं संचालन राजेश केसरवानी ने किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सांसद केसरी देवी पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई एमएलसी सुरेंद्र चौधरी महापौर अभिलाषा गुप्ता पदुम जायसवाल पार्षद किरन जायसवाल कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह अर्चना शुक्ला वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरीजेश मिश्रा प्रमोद जायसवाल सुभाष चंद्र वैश्य राजन शुक्ला राजेश सिंह राघवेंद्र सिंह सचिन जायसवाल मनोज मिश्रा किशोरी लाल जायसवाल दिलीप केसरवानी रणविजय सिंह भरत निषाद अनिल भट्ट ज्ञानेंद्र मिश्रा गौरव गुप्ता ज्ञान बाबू केसरवानी दीनानाथ कुशवाहा संजय कुशवाहा कौशिकी सिंह अजय सिंह विजय श्रीवास्तव एवं महानगर एवं मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प एवं विभाग के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता आदि रहे।