4जी स्पीड से चलेगी ईपास मशीन, राशन वितरण में सर्वर की समस्या से जल्द छुटकारा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राशन वितरण में सर्वर की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा। ईपास मशीन को 4जी इंटरनेट सेवा से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। एक माह में इंटरनेट सेवा 2जी से 4जी में बदल जाएगी। जिला आपूर्ति कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि नि:शुल्क और नियमित राशन वितरण में अधिक लोगों के जुटने से अक्सर सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में कार्डधारकों और कोटेदारों के बीच विवाद हो जाता है। इसलिए अब 4जी की स्पीड से ईपास मशीन को जोड़ने की तैयारी चल रही है। जो मशीनें खराब हो गई हैं, उन्हें बदलकर नई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।

Exit mobile version