
*सपा ने जिलाधिकारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन,चुनाव में सत्ता का बेजा इस्तेमाल बर्दास्त नहीं – योगेश*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )l समाजवादीपार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अगुवाई में सपा नेताओं, के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर जिला पंचायत चुनाव में सत्ता धारी पार्टी के नेताओं और उनक इशारे पर पुलिस, प्रशासन द्वारा सदस्यों एवं उनके परिवार के लोंगो पर दबाव बनाने की नीयत से निलंबन एवं स्थानांतरण, कोटा निरस्त कराने और अकारण फर्जी मुकदमे दर्ज करने की धमकी देकर सत्ता धारी पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है l सात सूत्रीय ज्ञापन में सदस्यों को डराने, धमकाने, लालच देने, परिवार के नौकरी पेशा लोगों को निलम्बन एवं स्थानांतरण कराने, पैसों का लालच देकर वोट हासिल करने के लिए सत्ताधारी पार्टी के लोंगों पर आरोप लगाते हुए इसे रोके जाने की मांग की है l निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय पुलिस बल तैनात करने, मतदान स्थल पर सी सी टी वी कैमरे और बीडीओ ग्राफी की दोहरी व्यवस्था करने सहित उक्त स्थान पर ड्यूटी में तैनात सरकारी अधिकारियों,कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी न इस बात का ध्यान रखने की मांग की गई l सपा नेताओं ने यह भी कहा कि जो सदस्य साक्षर और पढ़े लिखे हैं और अपने नामांकन पत्र में उल्लेख भी किय है उन्हें किसी भी प्रकार का सहायक नहीं दिया जाय l सपा नेताओं ने वर्ष 2011 में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि सपा के कुल 25 सदस्य विजयी हुए थे लेकिन प्रत्याशी को महज 5 वोट ही मिले थे l
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, राम मिलन यादव, राम सुमेर पाल राम कृपाल कोल, राम देव निडर , दूध नाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, मो परवेज अशफ़ाक सिद्दीकी, त्रिभुवन यादव, जय शंकर भारती, महावीर यादव, हरे कृष्न ओझा, खिन्नी लाल पासी, अनिल यादव, नाटे चौधरी, कृपाशंकरबिंद, किताब अली, आदि मौजूद रहे l