स्वदेशी जागरण मंच के आवाहन पर कोरोना महामारी से वैक्सीन को पेटेंट मुक्त रखने और जन जागरण के उद्देश्य से विश्व जागृति दिवस का आयोजन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्वदेशी जागरण मंच के आवाहन पर कोरोना महामारी से रक्षा के लिए प्राण दायिनी वैक्सीन को पेटेंट मुक्त रखने और सर्व सुलभ बनाने हेतु जन जागरण के उद्देश्य से विश्व जागृति दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय विचार और बौद्धिक प्रमुख डॉ वी के सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति रही और अध्यक्षता जनकवि जे के शर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में परिचय एवं विषय प्रवर्तन डॉ भवेश द्विवेदी (महानगर सह-संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच प्रयागराज) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सहायक प्रोफेसर एवं अर्थशास्त्री डॉ हर्ष मणि सिंह जी (स्वदेशी जागरण मंच के विश्वविद्यालय मंडल संयोजक, प्रयागराज) ने पेटेंट से होने वाले नुकसान और संबंधित आयामों को सरल भाषा में तर्कपूर्ण रूप से प्रस्तुत किया। गांधी अकादमी के निदेशक एवं शिक्षाविद श्री ओम प्रकाश शुक्ला जी, पं• देवी दत्त शुक्ल संस्थान के प्रमुख श्री व्रतशील शर्मा जी, स्वदेशी जागरण मंच के विश्वविद्यालय मंडल छात्र प्रमुख शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने भी अपने विचारों को प्रस्तुत किया। संगोष्ठी के पश्चात सभी स्वदेशी कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन को पेटेंट से मुक्त रखने की मांग को प्रदर्शित किया। आज के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Exit mobile version