
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में आज कटघर स्थित समया माई मंदिर में जेठ माह के अंतिम मंगलवार को हनुमान जी महाराज का विधि विधान से पूजन अर्चन कर छोला चावल और शरबत का भोग लगा कर भक्तों को वितरित भी किया गया l
उक्त अवसर पर भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि हनुमान जी महाराज को प्रसन्न करने के लिए जेठ माह शास्त्रों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ माह माना जाता है आज के दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति ऋण मुक्त भी हो जाता है उन्होंने आगे बताया कि आज जेठ माह के अंतिम मंगल वार को भौम प्रदोष भी है जो अंतिम मंगलवार को और भी महत्वपूर्ण बनाता है
उक्त अवसर पर योगी सत्यम जी महाराज पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता विहिप नेता विनोद सोनकर अंकित सोनकर राजू माली गोपाल केसरवानी सहित अन्य भक्त गण उपस्थित रहे