भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर महापौर ने किया पुष्पांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया । महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा माँ भारती के मुकुट के लिए दिया गया प्राणों का बलिदान यह राष्ट्र और यह संगठन कभी क्षण भर के लिए भी विस्मृत नहीं कर सकेगा ।

Exit mobile version