मोदी सरकार ने किया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर प्रयागराज के द्वारा सभी मंडलों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए वृक्षारोपण किया इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए वृक्षारोपण प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बाई का बाग दुर्गा पार्क एवं दारागंज प्राथमिक सामुदायिक केंद्र में वृक्षारोपण करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए और जम्मू और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग पूर्ण रूप से बनाने के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान याद किया जाएगा और आगे उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को सार्थक करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू एंड कश्मीर से धारा 370 एवं आर्टिकल 35a को तिलांजलि देकर जम्मू एंड कश्मीर में चल रहे दो निशान, दो विधान, दो प्रधान की प्रथा को खत्म किया और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को किया साकार। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी में जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षारोपण का यह अभियान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर उनके जन्म जयंती 6 जुलाई तक चलाया जाएगा जिसके शुभारंभ दिवस पर भाजपाइयों के द्वारा 1171 पौधे मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में सभी बूथों पर लगाए गए जिसमें से मुख्य रूप से नीम ,पीपल, बरगद, इमली, जामुन, अशोक, आम चिलबिल, कैथा ,अमरूद, केला आदि के पौधे रहै। कार्यक्रम के सह प्रभारी अनुपम मालवीय रहे ।

भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया वृक्षारोपण

श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण करने वालों में मुख्य रूप से काशी क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता पार्षद किरन जायसवाल कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी राजूपाठक गिरिजेश मिश्रा प्रमोद मोदी सुभाष चंद्र वैश्य राजन शुक्ला बृजेश मिश्रा राघवेंद्र सिंह अनिल केसरवानी सचिन जायसवाल शोभिता श्रीवास्तव गौरव गुप्ता ज्ञान बाबू केसरवानी दीनानाथ कुशवाहा कौशिकी सिंह संजय कुशवाहा अजय सिंह विजय श्रीवास्तव अनिल भट्ट भरत निषाद दिनेश विश्वकर्मा मनोज मिश्रा किशोरी लाल जायसवाल रणविजय सिंह दिलीप केसरवानी मुकेश कसेरा नरेंद्र जायसवाल रेखा यादव मीनू पांडे आभा द्विवेदी राजेश पांडे राहुल शर्मा रामनाथ दुबे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।

Exit mobile version