
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय अखिलेश यादव जी ने स्वरूप रानी मेडिकल कालेज प्रयागराज की गैंगरेप पीड़िता के परिजनो से मुलाक़ात की एवं विस्तार से उनका दर्द जाना,एवं पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया की उनके न्याय की लड़ाई में हर कदम पर समाजवादी पार्टी उनके साथ है। माननीय अखिलेश यादव जी ने कहाँ की आज योगी जी के सरकार में प्रदेश की बेटियाँ अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं है। परिवार ने पूर्व मुख्यमंत्री से घटना की उच्च स्तरीय जांच एवं पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने वाले डाक्टरों पर कार्यवाही की माँग की। साथ ही पुलिस द्वारा लीपापोती पर भी सवाल उठाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने ग़रीब पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक मदद प्रदान करने का काम किया। इस दौरान आयुष प्रियदर्शी छात्र नेता इविवि,गौरव केशरी राजकुमार,पीयूष मौजूद रहे।