
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश में कुरैशी समाज के उत्पीड़न को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया । अपराह्न नारेबाजी करते विभाग के पदाधिकारियों ने कोरोना की मार व सरकार के भेदभाव और कुरैशी समाज पर जुल्म के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी । प्रभारी प्रदेश सचिव वसीम अंसारी ने राज्यपाल को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा । कहा गया कि पूरे प्रदेश में निर्यात करने वाले 90 फीसदी मीट प्लांट बंद हो गये हैं । मांग की कि हर जिले में आधुनिक स्लाटर हाउस बने। मीट कारोबारियों की साइंसेस प्रकिया को सरल किया जाये । पुलिसिया उत्पीड़न बंद हो । रासुका एवं झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच हो । अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने तथा संचालन शहर अध्यक्ष अरशद अली ने किया । पूर्व प्रदेश महासचिव फुज़ैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, मो0 असलम, शमसुल इस्लाम, जावेद उर्फी, इरफानुल हक, अकमल राजू , शमसुल हसन, कमाल अली, अंजुम नाज़, मो0 तालिब, दरखशा कुरैशी , रियाज अहमद, मो0 नफ़ीस, महफूज आलम , मुशीर खाँ, रहनुमा, गुलाम वारिस, अलकशा,शमशाद अहमद, रानी, इसरार अहमद, जाहिद, नफ़ीस अहमद आदि थे ।