प्रतीकात्मक स्वरूप में निकली भगवान जगन्नाथ जी की विश्राम यात्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति प्रयागराज के तत्वधान में सत्तीचौरा चौरा स्थित भगवान जगन्नाथ जी की मंदिर प्रांगण विद्या गौरी वाटिका में भगवान जगन्नाथ जी की प्रतीकात्मक स्वरुप विश्राम यात्रा निकाली गई इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री गोवर्धन दास गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ जी एवं भ्राता बलभद्र एवं माता सुभद्रा को रथारूठ कर सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान के साथ पूजन अर्चन एवं महा आरती करके एवं रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद के द्वारा नारियल फोड़कर होकर विश्राम यात्रा का शुभारंभ किया
विश्राम यात्रा में आगे आगे गणेश जी की झांकी विजय पताका घंटा घड़ियाल विश्राम यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे । इस अवसर पर रथ यात्रा के सह संयोजक राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए समिति के द्वारा प्रतीकात्मक स्वरूप भगवान जगन्नाथ जी की विश्राम यात्रा मंदिर प्रांगण के चारों दिशाओं की ओर भ्रमण कराकर परंपरा को निभाते हुए विश्राम यात्रा निकाली गई विश्राम यात्रा की सजावट एवं भगवान जगन्नाथ स्वामी जी का भव्य श्रृंगार गगन दास गुप्ता, त्रिलोकीनाथ केसरवानी हैप्पी कसेरा सतीश कुमार एवं उज्जवल केसरवानी के द्वारा किया गय। विश्राम यात्रा के संयोजक बसंत लाल आजादज एवं सहसंयोजक राजेश केसरवानी रहे। विश्राम यात्रा में मुख्य रुप से दाऊद दयाल गुप्ता जय राम गुप्ता दुर्गा प्रसाद गुप्ता बसंत लाल आजाद राजेश केसरवानी गगन गुप्ता मोहित कुमार अरुण साहू त्रिलोकी केसरवानी उज्जल केसरवानी शैलेंद्र साहू मधु प्रजापति पूजा चौहान अनिल केसरवानी हैप्पी कसेरा आदि समिति के कोर कमेटी के सदस्य रहे।

Exit mobile version