
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अधीनस्थ चयन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित PET आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित था। लगातार सर्वर डाउन की स्तिथि में छात्रों अभ्यर्थियों को आवेदन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और लाखों की संख्या में छात्र खराब सर्वर की स्तिथि में आवेदन करने से वंचित है जिलाध्यक्ष क्रांतिवीर के पास सैकड़ो युवाओं ने मैसेजे फोंन के माध्यम से PET के आवेदन बढ़ाने के संदर्भ में संपर्क कर चुके है जिस वजह से क्रांतिवीर ने आयोग व मुख्यमंत्री को मेल के माध्यम से PET आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की क्योंकि तकीनीकी ख़राबी आयोग कि जिम्मेदारी है अभ्यर्थियों से इससे क्या,अधीनस्थ चयन आयोग को इस मांग को स्वीकारना पड़ेगा क्योंकि युवाओं का समय जाया न जाए इसके लिए आयोग को मानना चाहिए अन्यथा छात्रों में भारी रोष के जिम्मेदार स्वयं आयोग व सरकार होगी ।