अखिल भारतीय सिविलाइस महिला उद्योग व्यापार मंडल, अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल , इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन ब्लड बैंक सहयोग से कोरोना की टीकाकरण का निशुल्क कैंप लगाया गया

कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजी रेंज कविंद्र प्रताप सिंह ने किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय सिविलाइस महिला उद्योग व्यापार मंडल, अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल , इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन ब्लड बैंक एवं हिंदुस्तान के सहयोग से कोरोना की टीकाकरण का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निशुल्क कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजी रेंज कविंद्र प्रताप सिंह ने किया। महिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने बुके भेंट करके मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। महामंत्री पल्लवी अरोड़ा ने एडिशनल सीएमओ डॉ अनिल समतानी का स्वागत किया , उपाध्यक्ष रागिनी चंदेल, सविता सेठ और नूपुर अग्रवाल ने रजिस्ट्रेशन का कार्यभार संभाला ।महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रति अपना कृतज्ञता व्यक्त की और समस्त संसाधन उपलब्ध कराने के लिए आभार प्रकट किया ।उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुशील सिन्हा ने एसोसिएशन की तरफ से डॉक्टर और नर्सों की टीम उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम एडिशनल सीएमओ डॉ अनिल के नेतृत्व में एएनएम सरोज तिवारी, शोभा देवी उपस्थित रहे। टीकाकरण किया कार्यक्रम में इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश सक्सेना, डॉक्टर आलोक मिश्रा, डॉ पीयूष दीक्षित ,निकुंज अग्रवाल, डॉक्टर पीयूष दीक्षित, डॉ आशीष टंडन, डॉ एसके राय उपस्थित रहे। कैप को सफलतापूर्वक आयोजित करने में राधा देवी ,क्षेत्रीय सभासद, मोनिका अरोड़ा नीरज ब्लड बैंक ,विक्की टंडन, हिंदुस्तान से आनंद मिश्रा, फरहात ,समस्त ब्लड बैंक का स्टाफ पूरी तत्परता के साथ इस महान कार्य को संपन्न कराया। केप के पहले दिन 224 लोगों का टीकाकरण किया गया। नगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया कि निशुल्क टीकाकरण सभी बाजारों में चौक, अतरसुइया, मुट्ठीगंज, कीडगंज, दारागंज, नकाश पुणे ,करेली, खुल्दाबाद आदि बाजारों के व्यापारियों, प्रतिष्ठान के कर्मचारियों के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा तथा सभी को इस कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की। अंत में महिला अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने सभी के प्रति अपना आभार प्रकट किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संगठन की तरफ से धन्यवाद दिया।

Exit mobile version