अनशनकारियों ने छात्रसंघ बहाली को लेकर महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व कुलपति को लिखा रक्त पत्र

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 340वां दिन भी जारी रहा। आज अनशन स्थल पर महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व कुलपति महोदय को रक्त पत्र लिखा गया। रक्त पत्र कुलानुशासक के माध्यम से कुलपति को सौंपा गया अनशन कारियों ने रक्त पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल व कुलपति को अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की जिसमें यह लिखा की महोदय जब देश में कानून का शासन हो, एक देश एक कानून की प्रथा हो तो उसी देश में अलग अलग बर्ताव क्यों किया जा रहा है। छात्र संघ जो छात्रों का संवैधानिक अधिकार है उसका न होना कानून के शासन को चुनौती है छात्रसंघ बहाली के लिए पिछले 340 दिन से आंदोलन चल रहा है। महोदय आपसे सादर निवेदन है कि छात्रसंघ बहाली आंदोलन को संज्ञान में लेकर तत्काल छात्रसंघ बहाल करने की कृपा करें। छात्र नेता हरेंद्र यादव ने कहा छात्रसंघ बहाली के लिए अभी हमने रक्त पत्र लिखा है छात्रसंघ गौरवमई इतिहास को बचाने के लिए यदि खून का एक एक कतरा भी न्योछावर करना पड़ेगा तो हम पीछे हटने वाले नहीं हैं हम शहीद लाल पदमधर के वंशज हैं छात्र संघ हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम छात्रसंघ लेकर रहेंगे। इस मौके पर छात्र नेता रोहित यादव ,राहुल पटेल,नवनीत यादव, मसूद अंसारी, प्रकाश कुंडा, अभिषेक यादव, विकास नायक,शिवशंकर सरोज, यशवंत यादव, अभिषेक द्विवेदी, धीरज सरोज, सत्येंद्र यादव, अरविंद यादव, मो सलमान, अनिकेश कुमार, सुधीर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version