
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष अजित यादव को एवं महामंत्री सुधीर द्विवेदी को बनाया गया है l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने आज पार्टी कार्यालय में दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और विश्वास जताया कि सभी लोग मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे l इस अवसर पर दर्जनों लोंगो ने सपा की सदस्यता ग्रहण की l जिसमे प्रमुख रूप से अभिजीत त्रिपाठी, रिंकू यादव, देवेंद्र, डॉ चन्द्र प्रकाश वर्मा, डॉ सुरेश वर्मा, करूण दुबे, मो फ़ैज़, मो टीपू,दीपक यादव, पप्पू यादव, कमलाकांत, आदि हैं l सैनिक प्रकोष्ठ के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, अनिल यादव, नाटे चौधरी, अनीता श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र यादव, ओम् प्रकाश यादव आदि ने बधाई दी है l