
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष जी के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद शाखा प्रयागराज की एक बैठक परेड मैदान स्थित लोक निर्माण विभाग प्रयागराज के भंडार में सम्पन्न हुयी। जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन भत्ता संरक्षित किया जाना, फ्रीज किये गये मंहगाई भत्ते को अवमुक्त किया जाना, नगर भत्ता सहित समाप्त किये गये अन्य भत्तो को रिस्टोर किया जाना, रिक्त पदों पर नियुक्ति, समय से पदोन्नति, सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नत वेतनमान देने, सामूहिक वीमा की धनराशि बढाये जाना, ०१-०४-२००५ के बाद विनियमित किये गये कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने, मृतक आश्रित या संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को विनियमित करनें, एस जीपीजीआइ, केजीएमयू, राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में कार्यरत कर्मचारियों को समकक्ष पद पर कार्यरत कर्मचारियों को समान वेतन देनें, आशा बहुओं का मानदेय बढाया जाना, उनका समायोजन आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रूप में किया जाना, शिक्षकों को मानदेय दिया जाना खाद्य एवं रसद विभाग में चयनित लिपिकीय संवर्ग के कर्मियों को विभाग में उनके गृह जनपद के आसपास ही नियुक्त किया जाना आदि माँगों पर रणनीति बनायी गयी। जिसमें चरण वध्द तरीके से ०८जुलाई से आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया जायेगा। साथ ही साथ संघ शाखा प्रयागराज का विस्तार भी किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राजेशकुमार मिश्रा, बृजेश कुमार पाण्डेय, राम गुलाम पाण्डेय, डा संतोष सिंह, गुल्लर सिंह, युवराज मिश्रा, हर्ष नारायण शुक्ला, अरुण कुमार पटेल, आलोक कुमार पाठक, रमेश कुमार पाण्डेय, वासुदेव श्रीवास्तव, राजेन्द्र मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, संतोष कुमार, आशीष कुमार, शिव कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद प्रयागराज के अध्यक्ष विजय श्याम तिवारी एवं संचालन अरुण कुमार सिंह जनपद मंत्री ने किया।