मां विंध्यवासिनी मंदिर पर पुलिस प्रशासन की अव्यवस्थाओं को लेकर यह चुनाव होना अति आवश्यक है-तीर्थ पुरोहित

नगर विधायक, और श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष और मंत्री बुलाएंगे समाज की आमसभा!

( सुमित पांडे ) विंध्याचल मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद के साथ समाज के प्रबुद्ध सदस्यों के बीच रूबरू होंगे! उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विंध्यवासिनी धाम के विकास के माध्यम से कायाकल्प करने की योजना बनाई है। इसके लिए भारी भरकम यानी 331 करोड़ की धनराशि तय किया है। लक्ष्य विकास का है विंध्य कॉरिडोर के तहत विंध्याचल के चौमुखी विकास के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है! विडंबना कहें या पूर्व की सरकारों की नियति लेकिन वर्तमान योगी सरकार मां विंध्यवासिनी धाम के विकास के प्रति संवेदनशीलता दिखाइए, कुछ समय के लिए कष्टकारी योजना हो लगती हो लेकिन ठीक इसके उलट भविष्य उज्जवल है!सनातन धर्म की प्रचंड प्रकाष्ठा के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाल्यकाल से समर्पित है! मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं अगर कुछ लोग मंदिर ट्रस्ट की बात कर रहे हैं तो अपनी जीविका चलाने वाले विंध्याचल के सर्व समाज के लोगों के हितेषी नहीं हो सकते! अगर सरकार की नियत गलत होगी तो इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे इसका संदेश अन्य राजनीतिक पार्टियां दूसरे रूप में प्रसारित करेंगे! वर्तमान सरकार किसी के जीविका को छीन नहीं सकती सवाल जीविका का है!तीर्थ पुरोहित समाज के नगर विधायक हैं, और समाज के अध्यक्ष और मंत्री आम सभा में सारी भ्रांतियों को दूर कर देंगे ऐसा विश्वास करना चाहिए। विंध्य पंडा समाज के चुनाव के संबंध में पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दोनों ने मीटिंग किया और वर्तमान अध्यक्ष के घर पर जाकर चुनाव के लिए मीटिंग की मांग की अध्यक्ष के न चुने जाने पर वहां जिंदाबाद और मुर्दाबाद का नारा भी लगाया गया और मां विंध्यवासिनी मंदिर पर पुलिस प्रशासन की अव्यवस्थाओं को लेकर यह चुनाव होना अति आवश्यक है यहां के तीर्थ पुरोहितों का यह मांग है कि चुनाव अति आवश्यक है और यहां की प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हो रही है और ना तो कोई कारण बता रही है और तीर्थ पुरोहितों को परेशान किया जा रहा है स्थानीय तीर्थ पुरोहितों का यह आरोप है वर्तमान अध्यक्ष और मंत्री डीएम मिर्जापुर पत्रक नहीं दे रहे हैं चुनाव के लिए क्यों ऐसा कर रहे हैं यही आरोप लगाते हुए तीर्थ पुरोहित लोग काफी नाराज हैं और काफी गहमागहमी का माहौल है

Exit mobile version