किसान संवाद यात्रा आज सोनार के तारा चौराहे पर मास्क वितरण का व्यापक स्तर कार्यक्रम हुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज किसान संवाद यात्रा के तहत आज सोनार के तारा चौराहे पर मास्क वितरण का व्यापक स्तर पर हुआ। जिसमे सैकड़ो ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। उक्त अवसर पे प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि अब कांग्रेस का दौर फिर से वापस आ चुका है। किसान , छोटे व्यापारी और मजदूर वर्तमान सरकार से अत्यधिक पीड़ा में है। कोविड त्रासदी के दौरान बीजेपी के बयान बहादुर नेताओं ने लक्षेदार बयानों की झड़ी लगा दी परन्तु धरातल पर कुछ नहीं हुआ। आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ किसान न्याय योजना के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी किसान न्याय योजना लागू करने की जरूरत है। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष यमुनापार जितेन्द्र कुमार राय ने कहा कि पशुधन किसानों के दरवाजे के एटीएम है। पशु धन की बर्बादी इस सरकार में अत्यधिक हो रही है साथ ही छुट्टा पशुओं से लोगो को चोटहिल होने की रोज सूचना मिलती है।
कार्यक्रम में शुभम तिवारी ( ब्लाक अध्यक्ष , उरुआ),पवन मिश्रा, टिंकू मिश्रा, अवनीश उपाध्याय, लालचन्द यादव सहित ढेर सारे ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version