
खूब किए मारपीट छेड़खानी अब आ गई जेल जाने के बारी
*इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने 24 घंटे के अंदर छः आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l मेजा थाना क्षेत्र के मैदनिया गांव में गांव के लड़कों ने एक लड़की से छेड़खानी करने का प्रयास रविवार की दोपहर की,जब लड़की के पिता व भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारना पीटना शुरू कर दिया,और जमकर पिटाई की नाबालिग लड़की के पिता माजिद अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,घटना की सूचना पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए मेजा इंस्पेक्टर को निर्देशित किया,मामले में रविवार को आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था,इसी मामले में सोमवार की सुबह मेजा इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी के साथ दबिश देकर छः आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी माधव निषाद पुत्र रघुनाथ,संजू देवी नेताइन पत्नी स्वर नेता, कमला देवी पत्नी रघुनाथ, सीता देवी पत्नी मुंडे उर्फ़ अजय कुमार,कल्लू पुत्र स्वर नेता निषाद, गोलू उर्फ़आकाश पुत्र मुंडे उर्फ अजय निवासी लुतर मैदनिया थाना मेजा को भटोती कोनिया मोड़ तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गयाl इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि दो आरोपी अभी बाहर हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए मेजा पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है, दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगाl उल्लेखनीय है कि 6 आरोपियों को मेजा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दियाl