एनएसयूआई इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

 

छात्रों के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क का हो संचालन – एनएसयूआई

आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुवा जिसमें अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने किया,संचालन इकाई अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी ने किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एनएसयूआई लगातार छात्र हित मे अपने कार्य को गति देता रहा है,आज की बैठक में निर्णय हुवा कि विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पाठ्यक्रम चलने है जिसके लिए सदस्यता अभियान व छात्रों के लिए हेल्पडेस्क का ऑनलाइन माध्यम संचालन होगा
। एनएसयूआई प्रयागराज जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा कि एनएसयूआई रचनात्मक कार्यक्रम व स्टडी सर्किल माध्यम ऑनलाइन हथियार बनाकर छात्रों तक पहुचेगी, प्रयागराज एनएसयूआई एकमात्र संगठन जो छात्रों युवाओं की हिताधिकार के लिए लगातार संघर्ष करते हुवे जेल तक का संघर्ष कर रही है,एनएसयूआई के कार्यकर्ता पुलिस की लाठी व जेल से डरने वाले नही। जिलाध्यक्ष अक्षय क्रांतिवीर ने कहा कि छात्र हितों के लिए कई बार जेल भी जाना पड़े मंजूर,जिसके लिए हम तैयार है क्रांतिवीर अक्षय के बताया नवप्रवेशियों की विश्वविद्यालय में एंट्रेंस एग्जाम संबंधित मदद हेतु एनएसयूआई जारी करेगी हेल्पलाइन नम्बर। इकाई अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि हमें इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है जिसे हम समर्पित भाव से संगठन व विश्वविद्यालय में छात्र हित में काम करते हुवे हजारों छात्रों को एनएसयूआई जोड़ेगी। कार्यक्रम दौरान शिवम पटेल को एनएसयूआई का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर इकाई अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी,प्रदेश महासचिव हरिकेश हैरी,प्रदेश महासचिव अजय बागी,विश्वविद्यालय प्रभारी सत्यम कुशवाहा,प्रदेश सचिव धनंजय कुशवाहा,प्रदेश सचिव कमलेश सोनकर,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक राय,जिला सचिव मुरारी यादव,संजीव पाठक,हरिओम सोमवंशी,प्रभात कटियार,धीरेन्द्र प्रताप सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Exit mobile version