महापौर ने रामबाग के जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी द्वारा रामबाग क्रॉउन पैलेस के पीछे भवन संख्या 90A रामबाग के निवासियों के आग्रह पर उनके मोहल्ले में जल प्लावन की स्थिति को ठीक करने हेतु निरीक्षण किया गया । मौके पर पाया गया कि भवन स्वामियों द्वारा नाली पर अतिक्रमण कर बंद कर दिया गया है तथा नाला ओवरफ्लो होने पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है । उक्त क्षेत्र में जो सीवर लाइन डाली गई है वह भी जल निगम द्वारा आज तक कनेक्ट नहीं की गई है । महापौर प्रयागराज मौके से ही दूरभाष पर नगर आयुक्त प्रयागराज को तत्काल प्रभाव से एस्टीमेट बनवाकर कार्य करवाने अथवा गली के ऊपर सभी अतिक्रमण को कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए । इस अवसर पर नामित पार्षद अनूप मिश्रा, जोनल अधिकारी मयंक यादव , अंशु केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version