अतराज्जीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, पाच लग्जरी गाड़ी बरामद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। काइम ब्रांच एवं कैन्ट थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले अन्तराज्जीय
गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। टीम ने गिरोह के कब्जे 5 कार और चोरी करने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं कूट रचित दस्तावेज बरामद
किया है। बरामद की गई गाड़िया की कीमत डेढ़ करोड़ बताया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में इटावा जिले के फेन्डस कालोनी थाना
क्षेत्र के यशोदा नगर निवासी रंजीत उर्फ रिन्कू, कानपुर जिले के किदवई नगर निवासी आदित्य सिंह, फिरोजाबाद के रसूलपुर चुंगी जाटवपुरी निवासी मो.
आरिफ एवं शहंशाह और घूमनगंज थाना क्षेत्र के न्यू कैण्ट आर ए लाइन निवासी शीबू है।
उक्त गिरोह को पकड़ने के लिए काइम ब्राच एसओजी नारकोटिक्स प्रभारी महावीर एवं गंगापार एसओजी टीम प्रभारी को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर कैन्ट से क्षेत्र के म्योराबाद चौराहे के समीप से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरोह के
सदस्यों ने विभिन्न प्रदेशो से चोरी करके लाते है ।और उसे बेच देते है। विगत कुछ दिनों से लग्जरी वाहनों की चोरी की वारदतों में बढ़ोत्तरी हो गई थी।जिस पर काबू पाने के लिए उक्त टीमों को लगाया गया था।

Exit mobile version