
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अमर क्रांतिकारी अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप के द्वारा मुट्ठीगंज कार्यालय में क्रांतिकारी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जी की 121 वीं जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि देश की आजादी के दीवाने थे राजेंद्र नाथ लाहिड़ी उनका जन्म बंगाल की धरती पर 29 जून 1901 में हुआ और मात्र 9 वर्ष की अवस्था में भारत की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने लगे और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत शुरू कर दिया था और अंत में क्रांतिकारियों के दल का नेतृत्व करने वाले क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल चंद्रशेखर आजाद जी के दल में शामिल होकर 9 अगस्त 1925 को काकोरी कांड को अंजाम दिया जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई और अंत में 17 दिसंबर 1927 को गोंडा के जिले में उन्हें फांसी दे दी गई।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में किशोरी लाल जायसवाल आलोक वैश्य अजय अग्रहरि किशन चंद्र जायसवाल सचिन गुप्ता सुनील केसरवानी दीपक केसरवानी मिश्रीलाल केसरवानी बृजेश श्रीवास्तव शिव मोहन गुप्ता नीरज केसरवानी केशव शर्मा आदि रहे।