यूपीपीएससी: फोटो व हस्ताक्षर में गलती, संशोधन का दिया मौका

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग (एलोपैथी) में सीधी भर्ती के तहत डॉक्टरों के कुल 3620 पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थियों ने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने में गलती कर दी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को 30 जून से 7 जुलाई तक त्रुटि सुधार का मौका दिया है। आयोग के उप सचिव पुष्कार श्रीवास्तव के अनुसार इसके बाद संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून थी।

Exit mobile version