पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त हुए 14 अधिकारी व कर्मचारीगण को उपहार भेट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का विदाई समारोह हुआ जिसमें मुख्य रुप से अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश,पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन प्रयागराज में विदाई समारोह का आयोजन कर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त पर 14 अधिकारी व कर्मचारी गण को उपहार आदि भेट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।

Exit mobile version