
*महामारी से अपनी जान गंवाने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की*
*यूपीएचसी दरियाबाद में स्वास्थ्य सुविधाओं का किया निरीक्षण*
*मंत्री नन्दी ने काया कल्प के दिए निर्देश*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं हर संभव मदद किए जाने का भरोसा जताया।
मंत्री नन्दी ने सबसे पहले नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद का निरीक्षण किया। जहां यूपीएचसी प्रभारी डॉक्टर शकील ने समस्याओं से अवगत कराते हुए स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चा रोग एवं एक महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती किए जाने की मांग की। ब्लड जांच के लिए मशीन न होने से आ रही समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि अगर ऑटो अनालाइजर मशीन मिल जाए तो एसबीसी, एलएफटी, टीएफटी आदि जांच यहीं पर हो जाए, लोगों को काल्विन हॉस्पिटल का चक्कर न लगाना पड़े। डिजिटल एक्सरे और वाटर कूलर की मांग की। मंत्री नंदी कक्कड़ नगर में वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसके बाद मंत्री नन्दी ने बलुआघाट में मनीष कसेरा पन्ना प्रमुख के भाई जगदीश के कसेरा के निधन पर, काशीराज नगर में अजय कुमार की माताजी के निधन पर, साधोगंज मंडी में रामेश्वर प्रसाद के भाई के निधन पर, गुड़ईया मुट्ठीगंज में राजकुमार केसरवानी के भाई के निधन, सरैया गली में गौरव कुमार श्रीवास्तव जी के पिताजी के निधन पर, चंदापुर के हाता में श्रीनाथ केसरवानी जी के भाई के निधन पर, हरी प्रसाद केसरवानी जी के ताऊ जी और पापा जी के निधन पर, मोहतसिमगंज निवासी श्रीमती अंकित त्रिपाठी जी के पति स्वर्गीय शशि रंजन त्रिपाठी जी के निधन पर, बहादुरगंज में स्वर्गीय रितेश श्रीवास्तव जी के आवास पर, त्रिपोलिया जीरो रोड पर स्वर्गीय वीरेंद्र अग्रवाल जी के निधन पर, अमरेश अग्रवाल जी के पुत्र स्वर्गीय राम अग्रवाल जी के निधन पर, चक जीरो रोड निवासी स्वर्गीय अजय अग्रवाल जी के निधन पर, तिलक रोड पर स्वर्गीय भोलानाथ शर्मा जी के आवास पर, बहादुरगंज निवासी अभिषेक अग्रवाल जी के पिता के निधन पर उनके आवास बहादुरगंज निवासी स्वर्गीय सुमन केसरवानी जी के निधन पर उनके आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, दिनेश विश्वकर्मा, रणविजय सिंह, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य, पंकज गुप्ता, निखलेश हेला, शिवम सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, परमानंद वर्मा, नीरज टंडन सुनील टंडन, आशीष जायसवाल, सत्येंद्र जायसवाल, अरुण केसरवानी, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।