सैंड आर्ट बना कर किया डॉक्टरों को सम्मान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग मास्टर आफ फाइन आर्ट्स के छात्र अजय कुमार गुप्ता द्वारा बनाया गया सैंड आर्ट जिसमे मुख्य सहयोगी मनोज कुमार ,जोनू प्रजापति (मूर्तिकार) और बादल ,मौजूद रहे । सैंड आर्टिस्ट अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि। *National Doctor’s Day* प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है. जिंदगी में डॉक्टर कितना महत्व रखते हैं इस बारे में सबको पता है. डॉक्टर इंसान के रूप में भगवान के समान होता है जो एक नई जिंदगी प्रदान करता है. भारत में प्राचीन काल से ही वैद्य परंपरा रही है, जिनमें धनवन्तरि, चरक, सुश्रुत, जीवक आदि रहे हैं. धनवन्तरि को भगवान के रूप में पूजन किया जाता है। भारत में 1 जुलाई को डॉ. विधानचंद्र राय के जन्मदिन के रूप में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. केंद्र सरकार ने साल 1991 में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की थी. देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. विधानचंद्र राय को सम्मान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है । अपने भारत में जिस प्रकार कोरोना वायरस का कहर मचा हुआ है ठीक उसी प्रकार डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर हम भारतीयों की जान बचा रहे हैं और कुछ डॉक्टर अपनी जान भी गवा बैठे हैं। हम भारतीयों को , डॉक्टरों का बलिदान का उपकार कभी भी नहीं चुका सकते पर हम उन डॉक्टरों को सम्मान जरूर दे सकते हैं।

Exit mobile version