
इलाहाबाद। मेजा थाना क्षेत्र के तेन्दुआ गांव मे एक ब्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति मे मेजा पुलिस ने बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलचंद्र (40)पुत्र सोनेलाल सोनकर का शव सहतूत की पेड पर बनियाईन से लटकता देखा गया।
सूचना पर चौकी प्रभारी मेजारोड संतोष सिंह व इंस्पेक्टर मेजा गजानंद चौबे मय फोर्स मौके पर पहुंच कर मौका मुवायना करके उचित कार्यवाही मे जुटे है।
चर्चा है फूलचंद्र की गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिऐ सहतूत की पेड पर बनियाईन के सहारे लटका दिया गया है।फिलहाल हत्या व आत्महत्या के पेंच मे मेजा पुलिस उलझी हुई जांच मे जुटी है।हत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।