
B4U मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत इस निर्माणाधीन फिल्म के निर्माता हैं संदीप सिंह व सुभाष चव्हाण हैं। फिल्म के निर्देशक है अजय झा। जय यादव B4U के साथ फिल्म करके काफी उत्साहित हैं।
इस फिल्म में जय यादव और शुभी शर्मा के साथ किरन यादव, कृष्णा कुमार, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, जे नीलम, दीपक सिन्हा, संजीव सोलंकी, संजीव मिश्रा, लोटा तिवारी, रीतू पाण्डेय, प्रज्ञा तिवारी इत्यादि हैं।
उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन इस फिल्म के अलावा जय यादव की इस साल कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। जिनमें आम्रपाली दुबे के साथ “मेरे रंग में रंगने वाली”, निधि झा के साथ “साथ छूटे ना साथिया”, काजल राघवानी के साथ दो फिल्म “अमानत” और “गुण्डों की आयेगी बरात”, रानी चटर्जी के साथ “बाबुल की गलियां”, निहारिका पवार व रितिका शर्मा के साथ “दिल मिल गये”।