
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस ने ऊँचडीह के संजय यादव व संतलाल, मोनाई के सत्येंद्र व प्रदीप, शिवराजपुर के रहने वाले शिवशंकर व संतलाल यादव और माण्डा खास के रामलाल व राम बिहारी का अलग अलग मामलों में विवाद को लेकर शांति भंग के आरोप में गुरुवार को चालान कर दिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगड़ने वालों पर पुलिस की नजर है, यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।