4 जुलाई को शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला शतरंज संघ प्रयागराज के तत्वावधान में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के ऑनलाइन मुफ्त पुरस्कार राशि शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन 4 जुलाई 2021 को हो रहा है। केवल वे खिलाड़ी जिनकी जन्म तिथि 01 अप्रैल 2002 को या उसके बाद है, वे टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं ।विगत दिनों में हुए शतरंज टूर्नामेंट में लड़कियों खिलाड़ियो की संख्या भागीदारी कम थी, इसलिए जिला शतरंज संघ प्रयागराज के सचिव एन डी सिंह के अनुसार वर्तमान समय में सभी स्कूल कोविड-19 की वजह से बन्द होने की और बच्चों का पठन पाठन कार्यक्रम भी नहीं हो पा रहा जिसकी वजह से छोटे छोटे बच्चे ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट को खेलने को बेताब हैं । ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में बच्चे अपने घरों में रह कर शतरंज टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकते हैं । जिला शतरंज संघ प्रयागराज ने लडकियों की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन कर रहा है जिससे टूर्नामेंट में अधिक लड़कियां खिलाड़ी भी भाग लें।जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष पं श्याम जी पाठक के अनुसार ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट की प्रतियोगिता खिलाड़ियों की भागीदारी को देखते हुए निरन्तर चलती रहेगी जब तक कोविड-19 खत्म नहीं हो जाता ।

Exit mobile version