
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में जिला पंचायत अध्य्क्ष के लिए चुनाव का मतदान कल सुबह 11 बजे से होगा। जिला पंचायत सदस्य 3 बजे तक मतदान कर सकते है । मतदान के बाद मतगड़ना भी शुरू हो जाएगी। मौजूदा समय मे 84 जिला पंचायत सदस्य है। अध्य्क्ष पद के लिए बीजेपी से डॉ वी के सिंह और सपा से मालती देवी उम्मीदवार है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों ने पंचायत सदस्यों को अपने अपने पाले में करने के लिए जी तोड़ कोशिस कर रही है। कल होने वाले मतदान के लिए विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए है ।पुलिस के अलावा पीएसी की भी काई कम्पनियां लगी है। विभाग और खुफिया विभाग भी सक्रिय है। जिलाधिकारी संजय खत्री का कहनां है की मतदान और मतगड़ना की सुरक्षा के लिए हर बिंदुओं पर बारीकी से नज़र है ।और पूरा चुनाव CCCTV कैमरे की निगरानी में होगा।