
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत रस्तोगी ने बताया कि विगत 2 दिन से ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर प्रयागराज गंगापार स्थित कोहिनूर गेस्ट हाउस में चल रहा था जिसमें आज समापन के दिन प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी , प्रदेश उपाध्यक्ष लालितेश पति त्रिपाठी जी , पुर्व विधायक शहर उत्तरी अनुग्रह नारायण सिंह एवम् राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश बाजीराव खाडे जी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहकर प्रशिक्षण शिविर में आए ब्लॉक अध्यक्षों को सम्बोधित किया। साथ ही ज़ूम के माध्यम से राष्ट्रीय महासचिव श्री मति प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिविर में संबोधन करते हुए कहा कि संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण, मजबूती से जुटे रहे पदाधिकारी। चुनाव में संगठन की राय होगी सबसे महत्वपूर्ण। निशांत रस्तोगी ने बताया कि बढ़ती महंगाई, खेती किसानी के सवाल पर आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई।