देवकीनंदन महाराज जी की प्रेरणा से विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहा अन्नदान

( अनुराग शुक्ला )वृंदावन (अनुराग दर्शन समाचार)। देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज जी की प्रेरणा से विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे हैं। अन्नदान कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के कार्यकर्ताओं ने स्ट्रीट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के जरूरतमंद परिजनों को राशन सामग्री किट भेंट की। संस्था सचिव विजय शर्मा जी के साथ टीम अवधपुरी स्थित स्ट्रीट स्कूल सेंटर पर पहुंची जहां पर बड़ी संख्या में ज्यादा जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री प्रदान की गई । इसके पश्चात महोली रोड पर सड़क किनारे रहकर रोजी रोटी कमाने वाले श्रमिक परिवारों तक टीम ने राशन किट पहुंचाई । इस दौरान संस्था सचिव विजय शर्मा जी ने सभी को कोरोना वायरस से बचाव एवं टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया ।उन्होंने कहा कि देश के सभी जिम्मेदार लोग टीकाकरण में जोर-शोर से भाग ले रहे हैं कोरोना से बचाव का यह सबसे सशक्त मार्ग है । किसी भ्रम में ना पढ़ते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण कराना चाहिए जिससे हमेशा के लिए कोरोना महामारी हमारे भारत से बीमारी दूर हो जाए ।

Exit mobile version