
समाजसेवी डी के अग्रवाल ,डी कुमार इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संरक्षक नियुक्त
प्रयागराज के जाने-माने विख्यात बिल्डर, समाजसेवी डी के अग्रवाल ,डी कुमार इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संरक्षक नियुक्त किया। डी के अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी शोभा अग्रवाल को नगर में अग्रवाल समाज में एक आदर्श व्यक्तित्व माना जाता है और इनकी ख्याति देश में ही नहीं विदेशों में भी है। लालू मित्तल के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा डीके अग्रवाल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षक की नियुक्ति से पूरे अग्रवाल समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विदेशों से, देश प्रदेश एवं नगर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से संरक्षक डॉ बीवी अग्रवाल, आरसी अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट, महिला प्रभारी श्वेता मित्तल ,महामंत्री प्रमोद बंसल ,कुसुम बंसल केके अग्रवाल मुन्ना भैया, महेंद्र गोयल ,बंटी अग्रवाल, दीपक अग्रवाल लड्डू, श्याम जी अग्रवाल, शशांक अग्रवाल न्यूयॉर्क ,गोपाल मित्तल, अनूप अग्रवाल, सपना अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, लता अग्रवाल आदि रहे।