
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में एक आपात बैठक बुलाई गई । बैठक में क्लब से संबंधित सुझाव पर विचारों का आदान प्रदान हुआ । क्लब के संरक्षक वीरेंद्र पाठक और क्लब के अध्यक्ष संदीप तिवारी ने अनुराग दर्शन समाचार के संपादक अनुराग शुक्ला का प्रकट उत्सव जन्मदिन पर उनके हाथों से केक काटकर मनाया गया। सभी उपस्थित क्लब के सम्मानित सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। अनुराग दर्शन के संपादक अनुराग शुक्ला ने सभी को अब अभिवादन करते हुए कहा कि मैं सभी का तहे दिल से आभारी हूं । बैठक में मुख्य रूप से सचिव अजीत सिंह पूर्व अध्यक्ष आलोक मालवीय पूर्व सचिव रितेश सिंह कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव कुलदीप शुक्ला विवेक पांडे सह सचिव प्रवीण मिश्रा अनंत पांडे विनय मिश्रा शिव कुमार मौर्या सौरभ कुमार अभिनव केसरवानी शंभू तिवारी सुशांत शुक्ला अमर उजाला सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।