
(अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बहुजन समाज पार्टी विधान सभा- बारा, सेक्टर-14 नारी बारी में बूथ का गठन व नारीबारी बूथ की समीक्षा बैठक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रयागराज मण्डल के मण्डल सेक्टर प्राभारी रामबृज गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल सेक्टर प्राभारी रामबृज गौतम और डॉ. आरपी गौतम ने बताया कि बहुजन समाज का आज तक जो कुछ भी विकास हुआ है- सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनैतिक वह सब बसपा के कारण ही सम्भव हो सका है। नेता द्वय ने आगे बताया कि बहुजन समाज का आत्मविश्वास बढ़ने का कारण भी बहन मायावती के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही सम्भव हो सका है। बहुजन समाज पार्टी की पूर्व की सरकार ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर आधारित मूल भावना को लक्ष्य में रखकर उत्तर प्रदेश की जनता के विकास के लिये कार्य किया। आज बसपा में बूथ से लेकर बड़े पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे बसपा प्रमुख बहनजी द्वारा जारी निर्देशो का अक्षरशः पालन करने मात्र से 2022 में बसपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से काम करना होगा लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी।
समीक्षा बैठक में डा. आरपी गौतम, शंकर भारती सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मण्डल, जगदम्बा प्रसाद कुशवाहा जिला सचिव /विधान सभा प्रभारी , समरजीत चौधरी जिला सचिव/प्रभारी विधान सभा प्रभारी, शिवशंकर पाल संयोजक पिछड़ा वर्ग समाज विधान सभा बारा, मनोज कुमार कुशवाहा अध्यक्ष विधान सभा बारा, चन्द्रभान पाल, हेमन्त कुमार दीपांकर ज़ोन प्रभारी, डा. श्याम बहादुर चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, अशर्फीलाल चौधरी, अमृतलाल चौधरी आदि के साथ भारी संख्या में माताएं बहनों ने बहुजन समाज का कारवां बढ़ाने के साथ-साथ आदरणीया बहन जी को पांचवी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।