फरार आईपीएस पाटीदार की तलाश में लगायी गयी एसटीएफ की विशेष टीम

टीम में शामिल हैं तेजतर्रार पुलिस कर्मी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में फरार चल रहे महोबा के पूर्व एसपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार की तलाश के लिए एसटीएफ की विशेष टीम को लगाया गया है। इस टीम में तेजतर्रार पुलिसकर्मी शामिल हैं। कुशल व जांबाज़ पुलिस अधिकारी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
गौरतलब है कि फरार आईपीएस पाटीदार की पुलिस को लंबे समय से तलाश है। क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में रात-दिन दौड़- भाग कर रही हैं लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। पाटीदार को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में उच्चाधिकारियों से विचार- विमर्श के बाद एसटीएफ के तेजतर्रार पुलिस कर्मियों की एक विशेष टीम तैयार कर उसे पाटीदार की तलाश में लगाया गया है। पुलिस की एक टीम पाटीदार के गृह जनपद पहुंचकर उसकी संपत्तियों की कुर्की की वैधानिक कार्यवाही पूरी करने में जुटी है। गिरफ्तार न होने पर जल्द ही आईपीएस की संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

Exit mobile version