एडीजी ने देखी सुरक्षा व्यवस्था

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने सोमवार को शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यह भी देखा की पुलिसकर्मी दया स्थान पर अपनी ड्यूटी पर तैनात है या नहीं।
शाम को भ्रमण पर निकले एडीजी ने सिविल लाइंस क्षेत्र के सुभाष चौराहा आदि जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को इस बात की सख्त हिदायत दी कि कोविड गाइडलाइन का हर हाल में पालन होना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के घूमता दिखे तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाय। भ्रमण के दौरान एडीजी जोन के साथ डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version