
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन् कर पौधारोपड के साथ मनाई जयंती, बSजगह-जगह भाजपाइयों ने मनाई जयंती
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइन्स मे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व में अन्य भाजपाइयों ने संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं उनके आजादी से लेकर संघ की नींव रखने तक के बलिदान को लोगों को बताया। मुख्य वक्ता विभवनाथ भारती ने कहा कि डा. मुखर्जी देश की एकता एवं अखंडता के लिए प्रथम बलिदानी योद्धा, महान शिक्षावाद थे। जिन्होंने राष्ट्र विचारक भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। उपस्थित लोगों ने उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प भी लिया। बाद में उपस्थित सभी लोगों ने पौधरोपण भी किया और पौधों को संरक्षित करने के लिए चर्चा भी की। इस मौके जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, हरिदेव धूरिया,आलोक पटेल,दुर्गा पांडेय,के.के.गुप्ता,समेत अन्य तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वही नारीबारी सर्वेश्वर हनुमान मंदिर मे भी मंगलवार को भाजपाइयों महान शिक्षावाद, राष्ट्र विचारक भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती मनाते हुए पौधारोपण रोपड़ कर श्रष्दाजलिं अर्पित की।
जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि ने डा. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया गया और उनके द्वारा किए गए कार्यो का बखान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मंडल महामंत्री ऋषि मोदनवाल,ग्राम प्रधान सतपुरा प्रदीप कुमार मिश्र,पुजारी पं.रमेश दास जी, गिरीश कुमार चतुर्वेदी,अनिल चतुर्वेदी आदि ने शांति पाठ मंत्रोच्चारण के साथ श्रष्दाजलिं अर्पित किया।