
कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर की रहने वाली सीमा सुबह किसी कार्य से कहीं जा रही थी। वह घर से थोड़ी ही दूर गई थी कि दो बाइक पर सवार चार लोग उसे मिले। उन्होंने अपनी बातों में उलझाकर उसकी सोने की चेन और अंगूठी पर्स में रखवाया और अपने पास रख लिया। कुछ ही देर में सीमा को युवकों पर संदेह हुआ और वह शोर मचाते हुए उनसे भिड़ गई। पर्स लेकर दो बदमाश तो भाग गए लेकिन उनके दो साथी पकड़ लिए गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को पहले तो जमकर पीटा फिर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।