वाहन चोर गैंग के दो और सदस्य गिरफ्तार, एक कार बरामद

गैंग के 5 सदस्य पहले ही जा चुके हैं जेल
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एसओजी और कैंट थाने की संयुक्त पुलिस ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कार भी बरामद हुई है। गौरतलब है कि इस शातिर वाहन चोर गैंग की 5 सदस्य हाल ही में पकड़ कर जेल भेजे गए हैं उनके द्वारा ही इनके बारे में भी जानकारी मिली थी और पांच महंगी लग्जरी कारें बरामद हुई थी।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी प्रभारी नारकोटिक्स महावीर सिंह उप निरीक्षक आशीष कुमार जनपदीय एसओजी टीम के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव के साथ आदिल हमजा के घर के सनी मौजूद थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि वाहन चोर गैंग के दो सदस्य बेली पानी टंकी के पास मौजूद है। इस पर वह अपने साथ मौजूद पुलिस टीम और स्थानीय चौकी प्रभारी इंदु वर्मा व उप निरीक्षक अरविंद कुमार आदि के साथ बताई जगह पर पहुंच कर दो संदिग्धों को दबोच लिया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हरीश उर्फ कालू उर्फ चौहान पुत्र स्वर्गीय पुत्र लाल निवासी धर्मशाला कटोरी मिल अर्थला मोहन नगर साहिबाबाद गाजियाबाद और जय प्रकाश पांडे उर्फ छोटू पुत्र लक्ष्मी शंकर पांडे निवासी कानपुर शहर बताया। दोनों ने चोरी की घटनाओं को करने की बात स्वीकारी और अपने चोरी के तरीके के विषय में भी पुलिस को बताया। वाहन चोरों के पकड़े जाने की संपूर्ण जानकारी पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्र द्वारा पत्रकार वार्ता में दी गई।

Exit mobile version