आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो वांछित आरोपी को चौकी प्रभारी जेवनिया ने किया गिरफ्तार

अवैध कारोबार पर लगेगा पूरी तरह से ताला अवैध कारोबार करने वाले भेजे जाएंगे जेल

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।
डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी यमुनापार आईपीएस सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में मेजा इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में तेजतर्रार चौकी प्रभारी जेवनिया आशीष कुमार चौबे ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दियाl मेजा इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी शेषमणि निषाद पुत्र गिरजा शंकर व महिला आरोपी कुमारी बबुली पुत्री मनोज निवासी समहन का पूरा लगभग सालों से दोनों आरोपी फरार चल रहे थेl इसी मामले में मंगलवार को जेवनिया चौकी प्रभारी आशीष कुमार चौबे ने शीतला माता के मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिएl चौकी प्रभारी जेवनिया आशीष कुमार चौबे ने कहा कि चौकी क्षेत्र में क्राइम करने वाले अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। बता दे कि चौकी प्रभारी के चार्ज संभालने के बाद अवैध कारोबार गांजा माफिया व शराब माफिया चौकी क्षेत्र छोड़कर भागने को मजबूर होंगेl चौकी प्रभारी ने कहा कि वांछित अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगाl

Exit mobile version