सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिल निष्पक्ष चुनाव की मांग की
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादीपार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में सपाईयों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा जिसमें शृंग वेर पुर के भाजपा प्रत्याशी राम चन्द्र फौजी को चुनाव के दिन हाउस अरेस्ट किए जाने की मांग की है । ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा प्रत्याशी एक दबंग एवं अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं । ब्लाक प्रमुख चुनाव में इनके द्वारा नामांकन के दिन से ही दबंगई की जा रही है । सपा प्रत्याशी को नामांकन फार्म लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी । सपा ने आशंका जतायी है कि मतदान के दिन इनके द्वारा अराजकता की जा सकती है । निष्पक्ष चुनाव के लिए इन्हें मतदान के दिन हाउस अरेस्ट किया जाना जरूरी है । सपा ने मतदान स्थल को भी बदलने की मांग की है । तथा इस पोलिंग को अति संवेदन शील घोषित कर अर्ध सैन्य बल तैनात किए जाने की मांग की है ।
ज्ञापन देने वालों में सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव,, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, आदिल हमजा, कुलदीप यादव, राकेश सिंह, विजय मुन्ना, याद वेंडर, शिव प्रकाश विश्व कर्मा आदि मौजूद रहे ।