
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नैनी थाना क्षेत्र के सूड़ियाभीट गांव की पूजा देवी नामक महिला को बच्चों के विवाद में दबंग पड़ोसियों ने मिलकर लाठी-डंडों से मारा-पीटा और लहूलुहान हालत में पीड़ित को छोड़ दिया । महिला नैनी कोतवाली अपने ससुर के साथ पहुंची। जहां पर उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए मौजूद महिला हेल्पलाइन स्टाफ ने यह कहकर उल्टे पांव भेज दिया कि पहले मेडिकल कराओ फिर आओ रिपोर्ट दर्ज होगी। जबकि महिला चलने की हालत में नहीं थी । कोतवाली के बाहर चौखट पर ही वह लेट गई। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर कोतवाली में मौजूद हेड मुहर्रिर उपेंद्र एवं अन्य स्टाफ की मदद से होश में लाया गया । और महिला को अंदर ले जाया गया । जहां पर मीडिया कर्मियों के दबाव को देखते हुए पुलिस द्वारा महिला का मेडिकल कराया गया।